Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सावधान! आपके घर की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी… जामताड़ा के साइबर ठगों ने बदला पैंतरा
  • राष्ट्रीय

सावधान! आपके घर की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी… जामताड़ा के साइबर ठगों ने बदला पैंतरा

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
cyber thug

नई दिल्ली (आरएनएस)। यदि आपको एसएमएस पर चेतावनी मिलती है कि आपके घर की बिजली आपूर्ति कुछ घंटों में काट दी जाएगी या एक नौकरी की पेशकश मिलती है, तो बिना कंफर्म के तुरंत यकीन मत करना। क्योंकि इसकी पूरी संभावना है कि यह जामताड़ा के साइबरों ठगों द्वारा रचा जाल है, जिससे वे आपको फंसाना चाह रहे हैं और कईयों को अपने फांसे में ले भी चुके हैं। झारखंड का सबसे गरीब जिला जामताड़ा साइबर ठगी में सबसे कुख्यात है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि एजेंसियों की छापेमारी के बाद इन साइबर ठगों ने अपना पता और ठगी का पैंतरा बदल दिया है। अब इस तरह की गतिविधियां बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल से संचालित हो रही है।
जामताड़ा के जालसाज जहां पहले लोगों से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के सवालों को पूछकर साइबर ठगी करते थे लेकिन, अब इन्होंने ठगी का पैंतरा बदल दिया है। अब इनके पास नए-नए सवाल हैं, जिनसे ये लोगों को ठग रहे हैं। आसनसोल के नेमतपुर के एक पूर्व साइबर अपराधी मोहम्मद गाज़ी (बदला हुआ नाम) ने कहा, लोग डर, लालच और असुरक्षा का शिकार होते हैं। उसने दावा किया कि उसके कुछ परिचितों को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने ये काम छोड़ दिया है।
कहा, जब हम इस चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटने के बारे में एसएमएस भेजते हैं तो लोग डर जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं। कई लोग वर्क-फ्रॉम-होम नौकरी के चक्कर में पड़ जाते हैं और अच्छा भुगतान करने का वादा करते हैं। वे हमारे दिए लिंक पर क्लिक करते हैं और फिर उनके साथ ठगी हो जाती है।
साइबर ठगों का सुरक्षित ठिकाना लंबे वक्त से जामताड़ा रहा है लेकिन, केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के बाद से इन साइबर ठगों का नया पता अब आसनसोल है। इन कई साइबर अपराधियों के आसनसोल में रिश्तेदार हैं, इसलिए यहां शरण लेना और व्यवसाय फिर से शुरू करना इनके लिए आसान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व नौ पेटी बीयर के साथ कार सवार गिरफ्तार
Next: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.