Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। भाजपा हाईकमान ने पत्र भेजते हुए तीन दिन का समय जम्मू कश्मीर के लिए मांगा है। धामी उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता समेत कई महत्वपूर्ण फैसले ले चुके हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री धामी को इस आशय का पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के निर्देश पर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेताओं, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा वरिष्ठ नेताओं के प्रवास के कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। पत्र में मुख्यमंत्री धामी से पांच से 10 सितंबर के बीच, 10 से 18 सितंबर और 18 से 29 सितंबर के बीच किसी एक-एक दिन का कार्यक्रम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तय करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने अल्प समय में उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं लिहाजा भाजपा आलाकमान भी इन्हें भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।  धामी ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद जैसे तमाम कठोर कानून बनाए हैं, जिसके जरिए वे अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। धामी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी कई राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार कर चुके हैं। यह पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री का जम्मू कश्मीर का कार्यक्रम तय करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करंट लगने से महिला की मौत, कैबिनेट मंत्री ने कार्रवाई के दिए आदेश
Next: लिंचौली में दुकान में लगी आग, जनहानि नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.