Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीनी फर्जीवाड़े में बुजुर्ग महिला सहित तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

जमीनी फर्जीवाड़े में बुजुर्ग महिला सहित तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

देहरादून। राजधानी दून में भूमाफियाओं के हौंसले कितने बुलंद है इसकी बानगी मसूरी रोड स्थित एक भूखंण्ड के सौदे में सामने आयी है। यहां भूमाफियाओं द्वारा इस जमीन के सौदे में नकली जमीन मालकिन को दिखा कर एक व्यक्ति से लाखों रूपये की ठगी कर ली गयी, जिन्हे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज दीपक कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी किताबघर मसूरी द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया कि उनके द्वारा मसूरी रोड स्थित एक भूखंण्ड का सौदा रवि शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ब्राहमणवाला, यशवीर सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी चुक्खुवाला तथा हितेश अरोड़ा व सतवीर सिंह के साथ किया गया था। तथा उक्त भूमि के सम्बन्ध में 70 लाख की पेमेन्ट कर दी गयी थी। बताया कि जब वह दाखिल खारिज कराने पहुंचे तो पता चला कि जिस महिला प्रेमो देवी की भूमि उनके द्वारा खरीदी गयी है उसकी मृत्यू 2017 को ही हो गयी थी। इस मामले में धोखाधड़ी का अहसास होते ही उन्होने सम्बन्धित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस द्वारा जब जांच की गयी तो मामला सही पाये जाने के बाद पुलिस ने इस धोखाधड़ी में फर्जी प्रेमोदेवी बनी नसीमा पत्नी स्वं इस्लाम, हितेश अरोड़ा व सोनिया पत्नी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला बहुत गम्भीर है जिसमें अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मसूरी में स्प्रिंग रोड पर करीब 4 बीघा जमीन है, जमीन की असली मालकिन प्रभो देवी की वर्ष 2017 में ही मौत हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में सत्यवीर नामक प्रोपर्टी डीलर ने बुजुुर्ग महिला नसीमा को नकली प्रभो देवी बनाकर खड़ा किया और जमीन का सौदा कर लिया कुल जमीन का सौदा एक करोड़ में हुआ। जिसमें करीब 50 लाख पहले बाद में कुल 70 लाख रुपए देते हुए रजिस्ट्री भी करा ली गई। लेकिन दाखिल खारिज से पहले क्रेता दीपक कुमार को निवासी किताबघर मसूरी को वास्तविकता का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप को उत्तराखंड में विकास दिखाई न देना उसका दृष्टि दोष, झूठ की राजनीति नहीं चलती: भगत
Next: सुराज सेवा दल ने किया आबकारी अधिकारी का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.