Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जमींदोज भवन के मलबे से निकाला 24 लाख रुपये कैश और एटीएम
  • हिमाचल प्रदेश

जमींदोज भवन के मलबे से निकाला 24 लाख रुपये कैश और एटीएम

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

चौपाल (रोहड़ू)। जिला शिमला के चौपाल में बीते दिन जमींदोज हुए चार मंजिला भवन के मलबे में दबे लॉकर और एटीएम से बैंक प्रबंधन ने 24 लाख रुपये निकाल लिए हैं। यूको बैंक के डीजीएम की उपस्थिति में अब मलबे के ढेर से मजदूरों की सहायता से जरूरी दस्तावेजों की तलाश की जा रही है।
चार मंजिला भवन गिरने की घटना के दूसरे दिन यूको बैंक, कृषि विकास बैंक, ढाबा मालिक और बीयर बार मालिक ने सर्च अभियान चलाया। एटीएम भी निकाल लिया गया है। एटीएम में दो लाख कैश, लॉकर में 22 लाख कैश सुरक्षित मिल गया है। बैंक के लिए नए भवन की व्यवस्था भी कर ली गई है। सोमवार से बैंक शाखा चालू कर दी जाएगी। डीजीएम शमशेर नेगी ने कहा कि चौपाल शाखा को चलाने के लिए जोनल ऑफिस शिमला से कंप्यूटर आदि सामान मंगवाया गया है।

उन्होंने कहा कि उनके सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। कंप्यूटर और अन्य सामान की टूट-फूट हुई है, लेकिन नया सामान पहुंचा दिया गया है। घटनास्थल पर यूको बैंक के दो कर्मचारी रात को भी तैनात हैं। मलबे में दबे समान की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही है। रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उधर, विधायक बलबीर वर्मा और पूर्व विधायक डॉ. सुभाष ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने भवन मालिक और भवन में रह रहे किरायेदारों से भी मुलाकात की और उन्हें सरकार से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

छुट्टी के चलते गांव चले गए थे बैंक कर्मी
शनिवार को चौपाल में चार मंजिला भवन गिर गया था। इसकी चौथी मंजिल पर कृषि सहकारी बैंक और कर्मियों के आवास, तीसरी मंजिल में यूको बैंक की शाखा, दूसरी मंजिल में ढाबा और ग्राउंड फ्लोर में एक बीयर बार था। बीयर बार में बैठे लोगों ने दीवारों और खिड़कियों के चटकने की आवाज सुनी और लोगों को आगाह किया।
उसके दस मिनट बाद भवन भरभराकर गिर गया था। बीयर बार में बैठे लोगों की मुस्तैदी और अवकाश के कारण बड़ा हादसा होने से टला, इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ। भवन की चौथी मंजिल में रहने वाले सभी बैंक कर्मी शुक्रवार को ही गांव चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसिक रूप से बीमार महिला शक्ति नहर में कूदी
Next: दक्षिण अफ्रीका में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 14 लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.