Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीनों पर अवैध खरीद-फरोख्त व फर्जी जनजाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन की मांग
  • देहरादून

जमीनों पर अवैध खरीद-फरोख्त व फर्जी जनजाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन की मांग

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में जमीनों पर अवैध कब्जों, खरीद फरोख्त और अवैध तरीके से बनाए गए फर्जी जनजाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन की मांग की गई है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने, जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गंभीर सिंह चौहान ने जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जौनसार बावर क्षेत्र के त्यूणी, चकराता और कालसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ग्राम समाज की सरकारी जमीनों पर बड़े स्तर पर अवैध कब्जे किए गए हैं। जिन पर अवैध निर्माण किए गए हैं। यही नहीं जनजाति क्षेत्र में गैर जनजाति लोगों ने बड़े पैमाने पर जमीनों की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त की है। यही नहीं अवैध निर्माण कर अपने आप को जनजाति क्षेत्र का दर्शाकर फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों के हक हकूकों पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। कहा कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की शिकायतें शासन प्रशासन में की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चौहान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनजाति की जमीनों पर अवैध कब्जों, अवैध खरीद फरोख्त व प्रमाण पत्रों की उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच व सत्यापन की कार्रवाई कर उचित कार्रवाई की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव डॉ. संधु ने ली केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में बैठक
Next: 140 दिन में तीन लाख कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.