Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीनी विवाद में छोटे भाई ने घोंपा बड़े भाई के पेट में चाकू
  • ऊधम सिंह नगर

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने घोंपा बड़े भाई के पेट में चाकू

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
02 (37)

काशीपुर। गांव कनौरा में दो भाइयों के बीच जमीनी को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आवेश में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही घायल की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोराहा चौकी के अंतर्गत गांव कनौरा निवासी मोहम्मद हसन और उनके छोटे भाई फारूक के बीच जमीन को लेकर विवाद था। गुरुवार को मो. हसन अपने दूसरे छोटे भाई रऊफ के ससुर के शोक में गए थे। लौटते समय फारूक और उसके दो बेटों ने मोहम्मद हसन को गांव में ही घेर लिया और मारपीट कर दी। इस दौरान उन्होंने मो. हसन के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। स्थानीय लोगों ने लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है तीन दिन बाद ही मो. हसन की बेटी की शादी होनी है। लेकिन घटना के बाद परिवार की खुशियां बिखर गई हैं। पुलिस ने तहरीर आने के बाद परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, मो.हसन ने आरोप लगाया कि फारूक और उसके दो पुत्रों ने मिलकर उस पर चाकू से प्रहार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या
Next: तेल ट्रैंकर और ट्रक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.