Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीन का सौदा कर 1.24 करोड़ रूपए ऐंठने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

जमीन का सौदा कर 1.24 करोड़ रूपए ऐंठने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ जमीन बेचने का झांसा देकर 1.24 करोड़ रुपए की रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जसपुरखुर्द निवासी अहसान अली पुत्र मोहम्मद अली ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसने मानपुर रोड निवासी सुनील छाबड़ा पुत्र ओम प्रकाश व जसपुरखुर्द निवासी प्रीतपाल बेन्स पुत्र सुखवन्त सिंह से जसपुरखुर्द स्थित खसरा नम्बर-342 का सौदा 04 नवंबर 2020 को एक करोड़ चौबीस लाख पचास हजार रुपए में किया था। इस आराजी का बैनामा 30 जून 2022 को होना था। इकरारनामा होने पर उसने सुनील व प्रीतपाल को 22 बार में उक्त रकम अदा की। उसने काफी रकम सुनील छाबड़ा और प्रीतपाल के खातों में डाली। कुछ रकम उनके द्वारा अन्य खातों में डलवाई गई। जबकि बाकी रकम उन्होंने नकद प्राप्त की। पूरी रकम अदा करने के बाद उसने बैनामा कराने को कहा तो सुनील छाबड़ा और प्रीतपाल बेन्स आग बबूला हो गये और उसे गालियां देने लगे। उन्होंने बैनामा कराने से साफ इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को आईटीआई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर योजना का लिया लाभ
Next: माल रोड की सुधरेगी हालत, सुधारीकरण कार्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.