Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीन बेचने के नाम पर 9.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक युवती समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

जमीन बेचने के नाम पर 9.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक युवती समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)। काशीपुर में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर उससे नौ लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पशुपति विहार, जसपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार ने आईटीआई थाने में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला गंज, महुआखेड़ागंज निवासी प्रीतम उर्फ पप्पू और उसके दोस्त राकेश कुमार ने उसे ग्राम कनकपुर में छीना पैलेस के सामने 21500 वर्ग फुट जमीन दिखाई थी। प्रीतम ने जमीन उसकी बहन हिना अरोरा निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान की होना बताया था। कहा था कि हिना की बेटी कविता पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही है। इस वजह से उसकी बहन सस्ते में जमीन बेच रही है। उसका अपनी बहन हिना से जमीन का एग्रीमेंट हुआ है और वह दिल्ली से आकर रजिस्ट्री करा देगी। प्रीतम ने मोबाइल से किसी महिला को हिना बताकर उसकी बात कराई थी। उसने विश्वास कर जमीन का सौदा 14 लाख रुपये में तय कर दिया। एक जनवरी 2024 को 40 हजार रुपये का बयाना दे दिया। 11 जनवरी को एक लाख रुपये नकद राकेश कुमार और आठ लाख रुपये कविता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। शेष रकम का भुगतान लोन से कराने की बात हुई थी। आठ जुलाई 2025 को इन लोगों ने नोटरी राजीनामा बनवाया था और 47-47 हजार के दो चेक लगवाए थे। उसकी जानकारी में आया कि इन लोगों ने गैंग बनाकर उसकी रकम हड़प कर ली। पता चला कि कविता हिना की बेटी नहीं है बल्कि प्रीतम के बेटे की पत्नी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने हमसाज होकर उसके नौ लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। बताया कि चेक प्रीतम ने न्यायालय में लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रीतम व कविता के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्व्यवहार और धमकियों के विरोध में चौखुटिया सीएचसी स्टाफ ने जताया रोष, दिया ज्ञापन
Next: हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर रसिया बगड़ डायवर्जन तीन दिन के भीतर होगा गड्डामुक्त

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.