Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमानत पर आया तो युवती के पिता को धमकाया
  • ऊधम सिंह नगर

जमानत पर आया तो युवती के पिता को धमकाया

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

काशीपुर।  युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ने जमानत पर आने के बाद साथियों के साथ पिता को धमकाया। हमले के दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बता दें कि आरोपी ने दो महीने पहले ट्यूशन जा रही छात्रा पर चाकुओं से हमला किया था।मोहल्ला खालसा निवासी खूब सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उनका एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें आकिब नाम का युवक नामजद है। उसको पुलिस ने मुकदमे में दो माह पहले जेल में भेज दिया था। 24 मई को आकिब को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 25 मई की रात जब आरोपी अपने घर आया, तो उसके साथ दर्जनों लोग ढोल नगाड़ों से हल्ला मचा रहे थे। जब उसने घर के बाहर आकर देखा तो लोगो ने आकिब को कंधे पर बिठा रखा था। जहां उसको देखकर आकिब ने लोगों को शांत कराया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मुकदमे में समझौता कर लो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म करके ही अबकी बार जेल जाऊंगा। साथ ही उसके साथ अन्य लोगों ने खूब सिंह का साथ देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकिब, साहिल व अन्य दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 195ए, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या से बना रिकार्ड
Next: रुड़की में डेयरी का मालिक युवाओं को बेच रहा था स्मैक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.