Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इस माह से शुरू हो जाएगी दून में पहली सरकारी कैथलैब
  • देहरादून

इस माह से शुरू हो जाएगी दून में पहली सरकारी कैथलैब

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

देहरादून। राजधानी की पहली सरकारी कैथलैब इसी माह शुरू हो जाएगी। कैथलैब के शुरू होने से यहां पर दिल की एंजीयोग्राफी, एंजीयोप्लास्टी समेत कई तरह की सर्जरी शुरू होने से दिल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने शनिवार को कैथलैब का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। यहां पर निर्माण एवं फिनिशिंग का कार्य पूरा हो गया है। मशीनों का इंस्टॉलेशन शुरू कर दिया गया है। थ्री फेस का बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। प्राचार्य ने 20 जून तक हर हाल में इसे शुरू करने का लक्ष्य दिया है। इस दौरान कॉर्डियोलॉजिस्ट डा. अमर उपाध्याय, एओ दीपक राणा, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

आईसीयू के संचालन की तैयारी पूरी
नई ओटी बिल्डिंग में 20 बेड के आईसीयू के संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। स्टाफ की व्यवस्था हो गई है। एनएचएम के निरीक्षण की रिपोर्ट बाकी है। वहीं बर्न यूनिट का जल्दपूरा करने की हिदायत दी गई है। आईसीयू एवं बर्न यूनिट शुरू नहीं होने से मरीज वापस लौटाए जा रहे हैं।

डिजिटिल मैमोग्राफी शुरू
रेडियोलॉजी तकनीशियन प्रभारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि डिजिटल मैमोग्राफी शुरू हो गई है। तकनीशियन जसलीन कौर इसकी जिम्मेदारी संभाल रही है। इससे स्तन कैंसर की बेहतर जांच महज 354 रुपये में हो जाएगी। कहा कि सप्ताह में दो दिन स्तन कैंसर क्लीनिक डा. नेहा महाजन चला रही है।

गायनी बिल्डिंग टूटना जल्द शुरू होगा
गायनी विंग की बिल्डिंग जल्द टूटनी शुरू होगी। कई वार्डों को शिफ्ट करने के लिए रैंप लगाने का काम पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है। जल्द ही पेयजल निगम की ओर से यहां कार्य शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर एम्स कर्मी से दुष्कर्म
Next: असिस्टेंट प्रोफेसर मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.