Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जल्द शुरू होगा पिंजौर स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जल्द शुरू होगा पिंजौर स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

ट्रांसपोर्ट निदेशक व प्रमुख एजेंसी रोड सेफ्टी सेल के अधिकारियों ने की एसपी से मुलाकात

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व लोगों को जागरूक करने के बारे में की चर्चा

 

आरएनएस सोलन(बद्दी):
परिवहन विभाग के निदेशक, अतिरिक्त कमीशनर परिवहन व एसटीए, उप पुलिस अधीक्षक प्रमुख एजेंसी रोड़ सेफ्टी सेल, अधिशाषी अभियंता रोड़ सेफ्टी सेल व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी ने मंगलवार को एसपी बद्दी आईपीएस मोहित चावला से मुलाकात कर अहम विषयों पर चर्चा की। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि जल्द ही पिंजौर स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग का काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों व लोगों को जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बीबीएन में सड़क हादसों पर भी विराम लगेगा।
अनुपम कश्यप ने कहा कि पिंजौर स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और टैंडर हो चुके हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने, यातायात संबंधि नियमों की पालना के लिए लोगों को जागरूक करने, सडक़ों किनारे दुर्घटना से सुरक्षा संबंधी नियमों के साईन बोर्ड तथा यातायात अधिनियमों को सही तरीके से लागू करने में जिला पुलिस बद्दी का हर संभव सहयोग किया जाएगा। अनुपम कश्यप ने कहा कि पिंजौर स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण के बाद बीबीएन में टै्रफिक व्यवस्था सुचारू हो जाएगी और हादसों पर भी विराम लगेगा। इस दौरान एसपी मोहित चावला और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच अन्य कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
एसपी मोहित चावला ने परिवहन विभाग समेत सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप, अतिरिक्त कमीशनर परिवहन विभाग एवं एसटीए घनश्याम चंद, उप-पुलिस अधीक्षक प्रमुख एजेंसी रोड़ सेफ्टी सेल अमर सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, अधिशाषी अभियंता रोड़ सेफ्टी सेल परिवहन विभाग बद्दी रोजिफ शेख व जिला पुलिस बद्दी के कप्तान आईपीएस मोहित चावला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में स्क्रब टायफस ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
Next: बाटल पाम प्रजाति के कुल 15 पेड़ लगाए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.