Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जल संरक्षण के लिए कदम उठाना जरूरी: शाह
  • टिहरी

जल संरक्षण के लिए कदम उठाना जरूरी: शाह

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोठार में जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से जल संरक्षण के लिए गांव के नाले, धारे और गदेरों के संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कोठार गांव में विधायक शक्ति लाल शाह और सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जल उत्सव का शुभारंभ किया। जिले के विभिन्न ब्लॉक में चयनित ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य किए जाने हैं। सबसे पहले कोठार गांव में ग्रामीणों के पैतृक जल स्रोत की पूजा अर्चना कर गांव के समीप वृक्षारोपण किया। विधायक शाह ने कहा कि बिना पानी के जीवन असंभव है। जिस तरह से वैज्ञानिकों ने हमारी जीवनदायिनी नदियों गंगा, यमुना, शारदा आदि नदियों के लगातार गिरते जल स्तर पर चिंता जताई है, वह खतरनाक भविष्य के संकेत हैं। प्रमुख ग्लेशियर लगातार खिसक रहे हैं, ऐसे में सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। कहा कि जल उत्सव भिलंगना के 35 गांवों में आयोजित किया जाएगा। सीडीओ डॉ. त्रिपाठी ने जल उत्सव की रूपरेखा बताई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कहा कि सड़क समस्या का जल्द हल किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय में जल संरक्षण कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जलस्रोत को बचाने का आह्वान किया। जल स्रोतों के रखरखाव की शपथ भी ली गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, बीडीओ विपिन सिंह, डीपीओ अनुज बहुगुणा, ग्राम प्रशासक दीपक पैन्यूली, केदार बर्थवाल, रामकृष्ण सेमवाल, दौलतराम तिवाड़ी, गुणानंद उपाध्याय, केदार सिंह रावत, दिनेश भजनियाल, धीरज नौटियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंतरिक सुरक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग जारी
Next: तिनगढ़ के आपदा प्रभावितों को न्यू तिनगढ़ में बसाने का काम शुरू

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.