Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जल जीवन मिशन के तहत जल शासन को मजबूत करना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी
  • राष्ट्रीय

जल जीवन मिशन के तहत जल शासन को मजबूत करना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक देश के हर घर को नल के जल से जोडऩे की योजना का लक्ष्य हासिल करने में सामूहिक प्रयास को जरूरी बताते हुए कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि मिशन के तहत कहीं कोई छूटना नहीं चाहिए।
मोदी ने बुधवार को वेबिनार के जरिये जल जीवन मिशन से जुड़े सभी पक्षों से बात करते हुए कहा कि देश के हर ग्रामीण को स्वच्छ जल का हक है और जल जीवन मिशन के तहत देश में हर नागरिक के जल अधिकार को जल शासन के माध्यम से मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत इस साल चार करोड़ पानी कनेक्शन दिए जाने हैं। उन्होंने इस लक्ष्य को हसिल करने की बात करते हुए कहा कि यह काम पूरा करने के साथ ही प्रत्येक राज्य सरकार को मिशन के तहत पाइपलाइनों की गुणवत्ता के साथ ही उपलब्ध कराये जाने वाले पानी की गुणवत्ता के बारे में बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मोदी ने कहा, इस योजना की प्रमुख विशेषताओं में से एक यह है कि ग्राम स्तर पर जल और जमीन को लेकर लोगों में अपना होने की भावना होनी चाहिए और इसके जरिये जल शासन को मजबूत किया जाना चाहिए। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमें 2024 तक हर घर में नल का पानी पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर गांव में लोगों को 2024 तक नल से स्वच्छ जल मिले, बजट में गांव के लिए जो निधि आवंटित की गई है उसका पूरा इस्तेमाल होना चाहिए। इससे गांव में बदलाव आए और देश के हर नागरिक को उसका अधिकार मिले। इस दिशा में सभी को नई रणनीति के तहत काम कर सफलता हासिल करनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन में लागू हुआ आपातकाल
Next: विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव आयोग ने रैलियों, रोड शो पर दी 50 फीसदी छूट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.