Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जैगन नदी में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, स्कूटी खाई में मिली
  • अल्मोड़ा

जैगन नदी में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, स्कूटी खाई में मिली

RNS INDIA NEWS 07/07/2025
dead body

अल्मोड़ा। सेराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जैगन नदी में शुक्रवार को बरामद हुए एक अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा उसे 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया गया। सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर परिजनों ने थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी से संपर्क किया। शव की पहचान विरेन्द्र छिपाल उर्फ बबलू (37 वर्ष), निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि विरेन्द्र सिंह 1 जुलाई को काठगोदाम से दोपहर 1:30 बजे स्कूटी से नाचनी के लिए रवाना हुआ था। सायं 4 बजे कैंची पहुंचने के बाद उसका फोन बंद आ रहा था। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, जिसके तहत सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को सेराघाट से लगभग तीन किलोमीटर दूर, देवी मंदिर के पास एक गहरी खाई में स्कूटी झाड़ियों और पेड़ों के बीच फंसी मिली। स्कूटी की भी परिजनों द्वारा पुष्टि की गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी का फ्लैग ऑफ
Next: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.