Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
default featured image

कुशीनगर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया क्षेत्र में बुधवार को जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद जब बार-बार सूचना देने पर भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन चारों बच्चों को बाइक से ही लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए तथा जाँच के भी निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की मुखिया देवी सुबह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक पॉलिथिन में पांच टॉफी और नौ रुपये मिले। उन्होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नातियों और एक टाफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। चारों बच्चे टॉफी खाने के बाद खेलने के लिए कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मासूम बच्चों को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो एक-एक बच्चों को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों में रसगुल की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के छिलके पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो जा रही है। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पुराना स्वरूप आएगा वापस, सांस्कृतिक विरासतों का होगा जीर्णोद्धार: जिलाधिकारी वन्दना
Next: सीएम ने शपथ ग्रहण के दौरान पहनी ससुराल पक्ष द्वारा भेंट की गई कुमाऊं की टोपी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.