Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर से नैमिषारण्य तीर्थ तक 600 किमी की पदयात्रा का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर से नैमिषारण्य तीर्थ तक 600 किमी की पदयात्रा का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। सप्त ऋषि आश्रम जागेश्वर के तत्वावधान में जागेश्वर धाम से नैमिषारण्य तीर्थ उत्तर प्रदेश के लिए पदयात्रा शुरू हो गई है। 7 फरवरी तक चलने वाली सनातन धर्म जागरण यात्रा के तीर्थयात्री सैकड़ों पड़ावों से होकर करीब 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करेंगे। मंगलवार को पूजा अर्चना के साथ यात्रा शुरु हुई। मंगल कलश लेकर स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहले दिन की यात्रा में शामिल हुई। यात्रा संयोजक मोहन चंद्र भट्ट उर्फ लाल बाबा महामंडलेश्वर सप्त ऋषि अखाड़ा ने बताया कि सनातन धर्म जागरण के उद्देश्य से यात्रा की जा रही है। यात्रा में शामिल तीर्थ यात्री अलग-अलग पड़ावों में ग्राम देवता मंदिरों में पूजा अर्चना कर विश्वकल्याण की कामना करेंगे। हर पड़ाव में नए यात्री शामिल होंगे। कई यात्री जागेश्वर धाम से नैमिषारण्य तीर्थ तक यात्रा में चलने को संकल्पबद्ध हैं। जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट ने बताया कि यात्रा में बद्रीनाथ धाम से पहुंचे कमलेश डिमरी, दयानंद सरस्वती, गोपाल बाबा समेत कई संत और गृहस्थ इस यात्रा में शामिल हैं। मंगलवार को पवित्र ब्रह्मकुंड में स्नान के बाद यात्रियों ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ मंगल कलश लेकर महिलाओं ने भी पहले दिन पदयात्रा में भागीदारी की। यात्रा का पहला पड़ाव बाड़ेछीना में रहेगा। यहाँ शुभारंभ पर जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट, पूर्व जेष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, पुजारी नवीन भट्ट, विपिन भट्ट आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में जोरशोर से किया प्रचार
Next: प्रशासक के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर जताई आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.