Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर मंदिर प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर मंदिर प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
Jageshwar Mandir

अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने पर दन्या थाने में तहरीर दी है। यह धमकी एक व्यक्ति ने उनके कार्यालय में आकर दी है। प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति अभद्रता का रहा है। उन्होंने कहा मंतोला गांव जागेश्वर निवासी चंद्रशेखर भट्ट पुत्र केशव दत्त भट्ट लगातार कुछ समय से जागेश्वर मंदिर प्रबन्धन समिति के प्रबंधक कार्यालय में आकर तोड़-फोड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त 2024 को इसके द्वारा मेरे कार्यालय में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर 5 अगस्त को कार्यालय में पहुंचा। उसके द्वारा मेरे कार्यालय में आकर तोड़-फोड़ की गई। मंदिर परिसर में भी मेरे साथ अभद्रता कर गाली-गालौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके इस कृत्य से मेरा कार्यालय में बैठना मुश्किल हो गया है।
प्रबंधक ने कहा उन्हें इस आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। यह व्यक्ति बहुत अक्रामक प्रतीत होता है। प्रबंधक ने पुलिस से मामले में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। इधर दन्या थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ने नामजद तहरीर दी है। जिस पर आरोपी चंद्र शेखर से जान का खतरा व गाली दिया जाना और कार्यालय में तोड़फोड़ करना बताया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाय चुगाने गए बुजुर्ग को भालू ने किया गंभीर घायल, हायर सेंटर रैफर
Next: स्कॉलरशिप पेपर में बैठने से वंचित छात्रों ने किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.