Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण को तलाशा जा रहा विकल्प
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण को तलाशा जा रहा विकल्प

RNS INDIA NEWS 03/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के पहले फेज के तहत लाइटिंग कार्य अंतिम चरण पर पहुंच गया है। मास्टर प्लान के कार्यों के लिए लोनिवि की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) गठित हुई है। सोमवार को लोनिवि के उत्तराखंड चीफ दीपक कुमार यादव मास्टर प्लान के कार्यों के निरीक्षण को जागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की ईई विभोर गुप्ता से जानकारी लेते हुए उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोनिवि चीफ ने बताया कि आरतोला-जागेश्वर सड़क को टू लेन में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुए सर्वे में चौड़ीकरण की जद में कई देवदार पेड़ आ रहे थे। लिहाजा देवदार पेड़ों को बचाने के लिए दूसरे एलाइनमेंट से सर्वे की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर में भविष्य में भारी भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की प्लानिंग हो रही है। कहा कि दो लेन के स्थान पर डेढ़ लेन सड़क का विकल्प भी तलाशा जा रहा है।
लोनिवि चीफ ने बताया कि मास्टर प्लान के कार्य अलग-अलग चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में लाइटिंग और मुख्य प्रवेश द्वार के पास प्राचीन घंटी के कार्य की स्वीकृति मिली थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंपल यूटीलिटी, पब्लिक यूटीलिटी, भंडारा स्थल, आरतोला कार पार्किंग, ईवी वैन चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य कार्य भी शुरू हो जाएंगे। इन कार्यों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। लोनिवि चीफ ने कहा कि कोटेश्वर-वृद्ध जागेश्वर सड़क के डामरीकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका इस्टीमेट भी फाइनल हो चुका है। कहा कि जल्द ही इस सड़क पर डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। साथ ही ये भी कहा कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर सड़क को टू लेन में तब्दील करने की प्लानिंग भी की जा रही है। यहाँ उनके साथ एई आलोक ओली, जेई पूरन रावत, एई पीआईयू हर्षित गुप्ता, जेई नरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति पर पत्नी का गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, केस दर्ज
Next: खूंट गाँव में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.