Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर एप के जरिए चल रहा फर्जीवाड़ा
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर एप के जरिए चल रहा फर्जीवाड़ा

RNS INDIA NEWS 20/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर देश के कई एप पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। इन एप्स पर ऑनलाइन पूजा के नाम पर भक्तों के साथ छलावा किया जा रहा है। साथ ही जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति को भी वित्तीय नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वामा पूजा एप पर जागेश्वर धाम के नाम पर ऑनलाइन पूजा कराने का मामला कुछ दिन पूर्व ही सामने आया था। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है। हो हल्ला मचने पर वामा ग्रुप के सदस्य लखनऊ से जागेश्वर पहुंचे। वामा ग्रुप के सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट और पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट से मुलाकात की। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि वह देश के कई मंदिरों से एमओयू करके ऑनलाइन पूजा अर्चना करा रहे हैं। उनका दावा है कि तीन और एप हैं, जो जागेश्वर के नाम पर ऑनलाइन पूजा-पाठ का काम कर रहे हैं। एप के जरिए ऑनलाइन पूजा कराने वाले ग्रुप हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के समानांतर कार्य कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन समिति की अपनी वेबसाइट है, जिसमें ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था पूर्व से ही है। बावजूद इसके एप संचालक मंदिर प्रबंधन समिति की अनुमति बगैर अपने एप पर देश भर के भक्तों से ऑनलाइन पूजा बुक कराकर लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं। ऑनलाइन पूजा कराने वाले एप संचालक भक्तों से जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति से निर्धारित दक्षिणा से कई गुना ज्यादा धनराशि वसूल रहे हैं। जागेश्वर धाम में रुद्राभिषेक का सामग्री सहित 11 सौ रुपये दक्षिणा समिति की ओर से तय है। ऑनलाइन एप संचालक रुद्राभिषेक का ही भक्तों से 15-15 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। अन्य पूजाओं का भी भारी-भरकम शुल्क वसूल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सारी कोशिशें रही बेकार, मतदान का आंकड़ा 53 प्रतिशत पर अटका
Next: वोटों की गणित में उलझे प्रत्याशी और समर्थक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.