Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना जांच पर सवाल: 111 कोरोना पॉजिटिव 24 घंटे में ही हो गए निगेटिव
  • कोरोना
  • नैनीताल

कोरोना जांच पर सवाल: 111 कोरोना पॉजिटिव 24 घंटे में ही हो गए निगेटिव

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
Coronavirus - outpatient clinic in Stuttgart

आईवीआरआई के अधिकारी किट की दिक्कत बता रहे थे: सीएमओ

हल्द्वानी। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में आरटीपीसीआर जांच के बाद 111 लोगों को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया और 24 घंटे बाद ही सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकल आई। कोरोना काल में जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी का कुमाऊं में यह पहला बड़ा मामला सामने आया है। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में भी कोविड 19 की जांच की जा रही है। यहां पर गरमपानी, ओखलकांडा, सुयालबाड़ी, रामगढ़, बेतालघाट, धारी समेत जिले के अधिकतर दूरस्थ क्षेत्रों के सैंपल जांच को जाते हैं। गुरुवार को आरटीपीसीआर जांच के बाद आईवीआरआई ने 111 लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताया था। यह सैंपल ओखलकांडा, सुयालबाड़ी और रामगढ़ के थे। रिपोर्ट प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजी गई। करीब 96 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी को संदेह हुआ। उन्होंने दोबारा जांच कराने के लिए आईवीआरआई के अधिकारियों से बात की।

दो बार जांच की और दोनों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई

सीएमओ ने बताया कि आईवीआरआई ने दो बार जांच की और दोनों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट जांच के लिए एसटीएच भेजीं तो उसमें सभी के सैंपल निगेटिव आए। इस संबंध में पूछने पर आईवीआरआई के अधिकारी किट की दिक्कत बता रहे थे। सीएमओ डॉ. जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सभी 111 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आईवीआरआई ने देर रात जारी की। सभी सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर से की गई थी। इस मामले में आईवीआरआई के अधिकारियों से बात की जाएगी कि जांच में गड़बड़ी कैसे हुई। साथ ही उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी मामला लाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के 79 आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद की 53 फीसद सीटें आवंटित
Next: बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.