Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आईटीआई अनुदेशकों को पेंशन न देने पर सचिव को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
  • नैनीताल

आईटीआई अनुदेशकों को पेंशन न देने पर सचिव को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

RNS INDIA NEWS 13/11/2025
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने आईटीआई के 70 अनुदेशकों को नियमितीकरण के बाद भी पेंशन और अन्य सेवा लाभ न दिए जाने पर गंभीर रुख अपनाते हुए प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सचिव रविशंकर को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 5 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ में अनुदेशक गिरीश दुर्गापाल और अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2013-14 में विभाग ने उन्हें नियमित किया था, लेकिन इसके बावजूद पेंशन सहित अन्य सेवा लाभ नहीं दिए गए। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें 2018 में उनके पक्ष में निर्णय आया।

सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को विशेष अपील के माध्यम से चुनौती दी, लेकिन अपील भी खारिज हो गई। बाद में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की, जिसे 14 अक्तूबर 2024 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद दायर पुनर्विचार याचिका भी सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2025 में खारिज कर दी।

सभी कानूनी विकल्प समाप्त होने के बावजूद पेंशन लाभ न दिए जाने पर अनुदेशकों ने अवमानना याचिका दायर की, जिस पर हाईकोर्ट ने सचिव को नोटिस जारी किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी बिलों से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी
Next: राशिफल 14 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.