Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के तीन बॉक्सरों का चयन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के तीन बॉक्सरों का चयन

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी समेत सात सदस्य देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की संख्या के मामले में यह उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा योगदान है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल सिंह खोलिया ने बताया कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 01 से 14 मई तक प्रतियोगिता होगी। अंडर-17 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की खुशी चंद्र, 43 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के ही समीर बोरा और 55 किलो भार वर्ग में नैनीताल के हर्षवर्धन जीना भारतीय टीम में चयनित हुए हैं। इसके अलावा पूजा यादव बालिका टीम की मुख्य कोच, नितिन देऊवा बालक टीम के कोच के रूप में शामिल होंगे। वहीं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी प्रतियोगिता में भारत की ओर से रेफरी के रूप में चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्योधन सिंह भी प्रतियोगिता में कोच के रूप में शामिल किए गए हैं। एसोसिएशन ने चैंपियनशिप के लिए चयनित सदस्यों को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या और विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं को दिया आपदा और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
Next: राशिफल 1 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.