Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूक्रेन युद्ध : इंडियन बताते ही रूसी सेना ने छात्राओं को जाने दिया, यूक्रेन की सेना ने दिखाया खौफ
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध : इंडियन बताते ही रूसी सेना ने छात्राओं को जाने दिया, यूक्रेन की सेना ने दिखाया खौफ

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

मोबाइल रिचार्ज नहीं होने से परिवार से संपर्क भी टूटा

कानपुर (आरएनएस)। कानपुर की कीर्ति समेत सुमी के हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं को यूक्रेन की सेना व मिलीशिया (सेना के साथ सिविलियन) ने ढाल बना लिया है। रूसी सेना का भारतीयों के प्रति नरम रुख उन्हें नहीं भा रहा है। वे हॉस्टल से निकलने का प्रयास करते हैं लेकिन यूक्रेन की सेना व मिलीशिया इन्हें युद्ध का खौफ दिखाकर वापस बंकरों में भेज देती है। अब स्थिति यह है कि शहर की बिजली सप्लाई बंद हो जाने से मोबाइल तक रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं। परिवार से संपर्क भी टूट गया है।

शहर में एनआरआई सिटी के करीब रहने वाला कीर्ति मिश्रा का परिवार बेहद चिंता में है। परिवार के सदस्यों को अब तक जो जानकारी मिली है उसमें सुमी से भारतीयों का निकलना इसलिए भी मुश्किल भरा हो गया है क्योंकि यूक्रेन की सेना और वहां के लोग नहीं चाहते कि भारतीय वहां से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। वे कीर्ति समेत यहां के 15 सौ छात्रों को ढाल बनाकर रखना चाहते हैं।
कीर्ति ने अपने परिवार को जानकारी दी थी कि जब हॉस्टल में खाने का संकट बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गया तो छात्राएं भोजन की तलाश में बाहर निकली थीं। जब वे खाने की सामग्री किसी तरह लेकर लौट रही थीं तो उन्हें रूसी सेना ने घेर लिया। पर इंडियन बताते ही हिदायतों के साथ उन्हें जाने दिया। पर यूक्रेनी सेना उन्हें निकलते वक्त बार-बार लौटा देती है। एडवाइजरी के बाद जब अस्थायी युद्ध विराम के बीच छात्राओं ने शनिवार को यहां निकलना चाहा तो उन्हें लौटा दिया गया।

बिजली का संकट बढ़ा
कीर्ति की बहन शिखा मिश्रा ने बताया कि संपर्क करने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। पहले जब कॉल नहीं मिल पाती थी तो व्हॉट्सएप कॉल हो जाती थी।अब यह कॉल भी नहीं हो पा रही है। रात में ही यह लग गया था कि शायद अब बात करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जब कभी बिजली बहाल होगी तो बात हो सकेगी। रविवार रात कीर्ति ने यह बता दिया था कि यहां अब बिजली का संकट बढ़ गया है। ऐसे में शायद मोबाइल चार्ज न हो पाए और संपर्क टूट जाए।

बेहद खराब हैं हालात
शिखा ने बताया कि बहन से रविवार रात जो बात हुई थी उससे तो लग रहा था कि हालात बेहद खराब हैं। लगातार धमाकों की आवाजें आ रही थीं। वहां रूसी और यूक्रेनियन सेना के बीच जोरदार फायरिंग हो रही है। धमाकों की आवाजों से वहां के सभी छात्र सहमे हुए हैं। खाने पीने का संकट है। जोखिम उठाकर ही खानपान का सामान आता है। यूक्रेन के लोग मदद कर रहे हैं लेकिन अब वे भी असहाय हो गए हैं।
कीर्ति ने बताया है कि सुमी मेडिकल यूनिवर्सिटी में करीब 15 सौ छात्र हैं जो यहां के पांच हॉस्टलों में रह रहे हैं। जो शुरुआती दौर में निकले थे वही निकल पाए हैं।यहां के हालात के चलते बाद में कोई नहीं जा सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटर सवार महिला के गले से चेन झपटी
Next: प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर प्रतिबंध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.