Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंदर आर्या का ‘गुलाबी शरारा’ के बाद ‘लाल शरारा’ गीत हुआ लॉन्च
  • देहरादून

इंदर आर्या का ‘गुलाबी शरारा’ के बाद ‘लाल शरारा’ गीत हुआ लॉन्च

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कुमाऊंनी गायक इंदर आर्य व संगीतकार मंगोली शाह का नया गीत ‘लाल शरारा’ को आइकॉन म्यूजिक पहाड़ी के पहले कुमाऊंनी इन्फ्लुएंसर डे पर लॉन्च किया गया। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल एमजे रेंजीडेंसी में इस गीत को लांच करने के दौरान उत्तराखंडी गीत संगीत जगत के कई कलाकार मौजूद रहे। मौके पर गीत का प्रदर्शन भी किया गया। आइकॉन म्यूजिक की एमडी रशना पोचखानवाला ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण इन्फ्लुएंसर गानों की सफलता के लिए बेहद जरूरी हो गए हैं। आइकॉन म्यूजिक उनके योगदान को महत्व देता है। पहले कुमाऊंनी इन्फ्लुएंसर डे पर गीत को लॉन्च करके पूरी टीम खुश हैं। गायक इंदर आर्या ने अपनी गैरमौजूदगी में इस विशेष मौके पर भेजे संदेश में कहा कि उनके गीतों को नए प्रयोगों के साथ जारी करने से कुमाऊंनी संगीत को प्रचारित करने में मदद मिल रही है। आइकॉन म्यूजिक पहाड़ी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरी और हिमाचली भाषाओं के कलाकारों और इन्फ्लुएंसरों के साथ काम करता है। यह यात्रा हिमाचल के चर्चित गीत ‘डुंगे नालुये’ से शुरू हुई और अब कुमाऊं के कलाकार इंदर आर्या और मंगोली शाह के नए गीत ‘लाल शरारा’ के साथ यह प्रयास आगे बढ़ा है। आइकॉन म्यूजिक आईवीवाई एंटरटेनमेंट का हिस्सा है, जो एक नया म्यूजिक लेबल है और विभिन्न भाषाओं में संगीत तैयार करने, अधिग्रहण और लाइसेंसिंग का काम करता है। यह कंपनी कलाकारों के प्रबंधन में भी लगी है। नए गीत में राहुल शर्मा, नीलम डोगरा ने अभिनय किया है। गीत असीम रंगोली का व निर्देशक अमित शर्मा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी के जंगलों में फिर लगी आग
Next: मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.