Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैस गोदाम पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग
  • हरिद्वार

गैस गोदाम पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
rns featured image new

रुडकी। गैस गोदाम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। संदिग्धों से भी पुलिस की लगातार पूछताछ जारी है। घटनास्थल से उठाए गए सेल डाटा से भी पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में कांग्रेसी नेता मुकेश सैनी का एकता गैस गोदाम है। गोदाम पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे। गोदाम पर उस वक्त सिलेंडर वितरण चल रहा था। इस बीच सडक़ पर खड़े होकर बदमाशों ने बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने वहां किसी से कुछ नहीं कहा और न ही लूट का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवा में भी दो फायरिंग कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मैनेजर वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तीन दिन से संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ जारी है। बदमाशों की शिनाख्त के लिए तीन टीमों का भी गठन किया गया है। वारदात के तीसरे दिन पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि गैस गोदाम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को सकारात्मक जानकारी मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड आने वाले बॉर्डर पर भी कर सकेंगे आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट
Next: बिजली चोरी में लाइन मेन और आटा चक्की मालिक के खिलाफ तहरीर दी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.