Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईएमए से जुड़े निजी चिकित्सक रहे एक दिवसीय भूख-हड़ताल पर
  • देहरादून

आईएमए से जुड़े निजी चिकित्सक रहे एक दिवसीय भूख-हड़ताल पर

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

सरकार से मिक्सोपैथी खिचड़ी पूरक विधा को तत्काल बंद करने की मांग की

ऋषिकेश। सरकार के आयुर्वेदिक डॉक्टरों को ऑपरेशन का अधिकार देने का मामला तूल पकड़ रहा है। सरकार के इस फैसले के विरोध में ऋषिकेश में आईएमए से जुड़े निजी चिकित्सक एक दिन की भूख हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने एक स्वर में यह निर्णय वापस लेने की मांग उठाई। रविवार को रेलवे रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन डेंटल एसोसिएशन से जुड़े डाक्टर एकत्रित हुए। यहां डॉक्टरों ने केंद्र सरकार के मिक्सोपैथी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी के अधिकार दिए जाने का विरोध किया। आईएमए शाखा अध्यक्ष डॉ हरिओम प्रसाद ने कहा कि कोरोनाकाल में आईएमए के डॉक्टरों ने जान की परवाह किए बगैर संक्रमित लोगों का इलाज किया और देश को इस संकट की घड़ी से बाहर निकाला है। डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी डॉक्टर पांच साल में एमबीबीएस की डिग्री लेते हैं। फिर एक साल इंटर्नशिप करते हैं। तीन साल में सर्जरी में पोस्ट ग्रेजुएट करते हैं। दो साल सीनियर रेसिडेंसी करने के बाद मरीज का ऑपरेशन करने के काबिल बनते हैं। लेकिन, सरकार के नए नियमों के अनुसार आयुर्वेदिक डॉक्टर को सर्जरी करने की अनुमति देना तर्कसंगत नहीं है। आंदोलनरत चिकित्सकों ने एक स्वर में सरकार से मिक्सोपैथी खिचड़ी पूरक विधा को तत्काल बंद करने की मांग की। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर डा. रितु प्रसाद, डा. आरके भारद्वाज डा. सोनम, डा. राजेश अग्रवाल, डा. एचडी उनियाल, डा. सावित्री उनियाल, डा. राजेंद्र गर्ग, डा. अंकित, डा. मोनी सिंह, डा. दुर्गेश, डा. विजय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 फरवरी
Next: आज तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचेगा तेल कलश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.