Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईएमए के पास पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल
  • देहरादून

आईएमए के पास पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
default featured image

देहरादून। सुबह करीब साढ़े चार बजे चकराता रोड पर आईएमए के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में दूध सप्लाई करने वाले ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक पेड़ से टकरा गया था। कैंट पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना सुबह करीब 4:35 बजे मिली। इस ट्रक के जरिये दूध व ब्रैड की सप्लाई की जाती है। पेड़ से टकराने के बाद ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। इससे परिचालक सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी थाना लोटबद्धि जिला लुधियाना पंजाब को मामूली चोट आई है। वाहन को क्रेन के जरिये सड़क से हटाया गया है। क्लीनर की पहचान राजकुमार (58 वर्ष) पुत्र बालमुकंद निवासी खन्ना मोहल्ला निकट रविदास मंदिर सिटी लुधियाना पंजाब के रूप में की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई
Next: छात्रा से अश्लील बात करने पर प्रोफेसर पर केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.