Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इलाज के बाद सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा गुलदार
  • देहरादून

इलाज के बाद सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा गुलदार

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। भानियावाला में पकड़े गए गुलदार का इलाज चल रहा है। ट्रेंकुलाइज के दौरान गुलदार घायल हो गया था। इलाज के बाद गुलदार को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। बीते रोज भानियावाला में घुसे गुलदार ने हिंसक रूप दिखाते हुए सभासद सहित कई वन कर्मियों को भी घायल कर दिया था। हालांकि देर शाम गुलदार पकड़ा गया। शनिवार को बडक़ोट रेंजर धीरज रावत ने बताया कि गुलदर को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया है। इससे गुलदार घायल हो गया है। अभी गुलदार का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा।…गुलदार के हमले में घायल ड्राइवर का चल रहा इलाज: बीते शुक्रवार को भानियावाला में घुसे गुलदार ने वन विभाग के सात कर्मचारियों और दो स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था। रेंजर धीरज रावत ने बताया कि घायलों में डिप्टी रेंजर साहिल खान, बीट सहायक राजेंद्र सिंह, उपनल कर्मचारी प्रवीण कुमार, पीआरडी कर्मचारी कमल राजपूत, ड्राइवर आनंद सिंह और रेस्क्यू टीम के जितेंद्र बिष्ट और अरशद शामिल हैं। वहीं डोईवाला नगर पालिका के सभासद ईश्वर रौथान और स्थानीय व्यापारी कृष्णा को भी गुलदार ने पंजा मारकर घायल किया है। सभी का उपचार किया गया है। अब सिर्फ ड्राइवर आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हैं, उनके स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है….शोरगुल के कारण हिंसक हो गया था गुलदार: रेंजर धीरज रावत ने बताया कि आबादी क्षेत्र में घुसा गुलदार आसपास शोर होने की वजह से हिंसक हो गया था। अगर शोर न होता तो गुलदार हिंसक नहीं होता। क्योंकि वह डर की वजह से स्कूल के अंदर छुप गया था। मगर शोर शराबे से परेशान होकर उसने सभासद व वन कर्मियों पर हमला कर दिया। अगर गुलदार हिंसक न होता तो उसे आसानी से पकड़ लिया जाता और इतना समय भी न लगता।

शोर मचाने की बजाय खुद को सुरक्षित करें: रेंजर के मुताबिक जब भी गुलदार आबादी क्षेत्र में घुसता है तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को देनी चाहिए और शोर मचाने की बजाय स्वयं को सुरक्षित कर लेना चाहिए। शोर शराबे और भीड़-भाड़ के चलते गुलदार हिंसक हो जाता है। विशेषकर गुलदार और हाथी के नजदीक नहीं आना चाहिए और ना ही किसी प्रकार का शोर करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला घायल
Next: भूस्खलन से मौणा गांव के ग्रामीणों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.