Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आईजी कुमाऊं ने जनसेवी और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली पुलिसिंग पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

आईजी कुमाऊं ने जनसेवी और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली पुलिसिंग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा कोतवाली को बनाया जाएगा आदर्श थाना

अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल ने शुक्रवार को अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कोतवाली कार्यालय, महिला डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी भोजनालय, मालखाना, हवालात और पूरे कोतवाली परिसर का गहन निरीक्षण किया। आईजी ने थाने में आने वाले फरियादियों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं की शत-प्रतिशत सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला डेस्क का निरीक्षण कर वहां तैनात महिला कर्मियों से जानकारी ली और उनसे महिला फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। सीसीटीएनएस कार्यालय की जांच करते हुए आईजी ने ऑनलाइन जनरल डायरी, पोर्टल और आईआईएफ फॉर्म्स को समय पर अपडेट रखने के निर्देश भी जारी किए। साथ ही उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेटिंग और चीता मोबाइल ड्यूटी को और अधिक सतर्क बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। रिद्धिम अग्रवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा को ‘गोद’ लेकर इसे एक आदर्श थाना के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कोतवाली के वर्तमान भवन का सौंदर्यीकरण कर इसे टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के रूप में भी विकसित किया जाएगा। कोतवाली परिसर में स्मार्ट बैरक, प्रशासनिक भवन, कर्मचारी भोजनालय और टाइप-2 आवासों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के थाना, कोतवाली, पुलिस लाइन के निर्माण कार्यों के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की तैयारी भी की जा रही है। भ्रमण के दौरान आईजी कुमाऊं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, निरीक्षक कैलाश भैसोड़ा, निरीक्षक अमित चौहान, प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक मनोज भारद्वाज (एलआईयू अल्मोड़ा), एएसआई प्रह्लाद राम, आईजी कुमाऊं कार्यालय के वाचक एवं आशुलिपिक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Next: अल्मोड़ा में हिन्दू सेवा समिति ने पाक और आतंकवाद का फूंका पुतला

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.