Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने मनाया कारगिल विजय दिवस
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आईईसी यूनिवर्सिटी ने मनाया कारगिल विजय दिवस

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(बद्दी) : अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दिन 1999 में, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के घुसपैठियों को कारगिल में भारतीय क्षेत्रों से सफलतापूर्वक खदेड़ दिया था। इस अवसर पर शिक्षकों ने कारगिल विजय दिवस से सम्बंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अन्य प्रस्तुतियां भी दी।
आईईसी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो० (डॉ०) जितेंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध नायकों के जज्बे और हौसले को सलाम करते हुए उनके पराक्रम से सीख लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के 527 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। कारगिल विजय दिवस न केवल भारत की जीत की शुरुआत करता है, बल्कि उन शहीद नायकों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और ‘ऑपरेशन विजय’ को सफल बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनोद कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध हमारे सुरक्षा बलों की वीरता और अनुशासन का प्रतीक है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। इस कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर ‘ऑपरेशन विजय’ के अमर शहीदों को याद किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईईसी यूनिवर्सिटी की एनसीसी इकाई का भी सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में साहित्यिक कहानियों पर सत्र आयोजित
Next: नौणी परिसर के भवनों व कार्यालय भवनों के ऊपर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे : कुलपति

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.