Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आईसीएसई बोर्ड में ऑल सेंट्स की पवनी नारंग ने किया नैनीताल टॉप
  • नैनीताल

आईसीएसई बोर्ड में ऑल सेंट्स की पवनी नारंग ने किया नैनीताल टॉप

RNS INDIA NEWS 14/05/2023
rns featured image new

नैनीताल। आईसीएसई हाईस्कूल तथा आईएससी इंटरमीडिएट का परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया गया है। नैनीताल शहर में आईसीएसई एवं आईएससी के तहत संचालित चार विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में ऑल सेंट्स कॉलेज की पवनी नारंग ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ नैनीताल टॉप किया। जबकि इंटरमीडिएट में सेंट मैरी कॉन्वेंट की शिवांशी बुधलाकोटी ने 97.5 फीसदी अंक हासिल कर शहर टॉप किया है। ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने बताया कि विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 10वीं में पवनी नारंग 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, आरूषि चंदोला 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा दिव्यांशी चौधरी व कृष्णा गौरी रूवाली 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि अनन्या जगाती 95 प्रतिशत के साथ चौथे तथा जे शर्मा 95 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं में गायत्री साह 97.3 अंकों के साथ पहले, खुशलीन कौर 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा पलक कौर 96 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि संभावी सिंह 95 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे तथा सौन्या बोहरा व अनन्या सिंह 93 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। 68 छात्रों ने हाईस्कूल तथा 52 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10वीं में आदित्य राज 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, सारा के ग्रेवाल 93.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे तथा प्रज्ञ भसीन व शिक्ष बंसल 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। माधव पुगला ने 93 फीसदी अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। 12वीं में वी वीरेंद्र 96 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, सन्वी रॉय 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा सिद्धार्थ एस राठौर 93 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि तेज प्रताप एवं सुजल साह 91.25 फीसदी अंक हांसिल कर चौथे स्थान पर रहे।
सेंट मैरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजुसा ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा में 103 जबकि इंटरमीडिएट में 66 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बताया कि 10वीं में फातिमा सिद्दीकी 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, राशि बिष्ट 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा मान्या पंत 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में शिवांशी बुधलाकोटी 97.5 अंकों के साथ पहले, नोरा 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा मौली राणा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं हैं।
सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने बताया कि विद्यालय के परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि 10वीं में दिव्यांश भंडारी 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, अभिनव पंत 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा आदित्य स्याल 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि इंटरमीडिएट में दक्ष पांडे 95.7 प्रतिशत के साथ पहले, शिवम अधिकारी 94.5 अंकों के साथ दूसरे तथा विनायक नाथ 93.7 अंक हांसिल कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड यात्रा में बच्चों, वृद्धों के जाने पर फ़िलहाल रोक
Next: श्रीदेव सुमन विवि ने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम स्थगित किया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.