Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कूर्मांचल एकेडमी का प्रदर्शन रहा शत प्रतिशत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कूर्मांचल एकेडमी का प्रदर्शन रहा शत प्रतिशत

RNS INDIA NEWS 14/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-14 at 6.09.15 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) विद्यालय कूर्मांचल एकेडमी के छात्रों ने 2023 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा है। आपको बता दें कि कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में स्थित इकलौता आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का प्रदर्शन बढ़िया रहा है।
रविवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में 96.4 फीसद अंकों के साथ नकुल पांडे, मैत्री पुरोहित प्रथम रहे। इंटर में दिव्यांश भैसोड़ा और निकिता भट्ट 93.50 फीसद अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। 10 वीं में आयुष उप्रेती 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय, नियति बिष्ट 94.2 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। 12 वें में अक्षरा भट्ट 92.75 प्रतिशत के साथ द्वितीय और आकाश बिष्ट 91 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में वर्तमान में स्कूल के 100 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 75 परीक्षार्थी थे।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर नकुल पांडे के भविष्य में एआई(AI) डेवलपर बनना चाहते हैं। उन्होंने 96.4 फीसद अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से टॉप किया है। नगर के तल्ला थपलिया लिंक रोड निवासी नकुल के पिता महेश चंद्र पांडे आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत हैं। जबकि माता हंसा पांडे गृहणी है। उन्होंने बताया कि वह नियमित चार घंटे पढ़ाई करते हैं। बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला विधायक ने टिहरी में कार्यकर्ताओं से की बातचीत
Next: पेटीएम में छेड़छाड़ कर की 55 हजार की ट्रांजेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.