Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब के घूसखोर आईएएस अफसर संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी, परिवार से पूछताछ को घर पहुंची थी विजिलेंस टीम
  • राष्ट्रीय

पंजाब के घूसखोर आईएएस अफसर संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी, परिवार से पूछताछ को घर पहुंची थी विजिलेंस टीम

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)।  पंजाब के एक आईएएस अधिकारी के बेटे ने कथित तौर पर शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली। आईएएस अधिकारी संजय पोपली को भ्रष्टाचार के आरोप में बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था।
एसएसपी (यूटी) कुलदीप चहल ने बताया कि विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी संजय पोपली के घर पहुंची और गोली चलने की आवाज सुनी। जांच के बाद उन्होंने महसूस किया कि संजय पोपली के बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पोपली को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनकी रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी, इसलिए विजिलेंस एक टीम और पूछताछ के लिए उनके घर पर पहुंची थी। इसी बीच उनके बेटे ने खुद को गोली मार ली।
पंजाब विजलेंस ब्यूरो ने भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी संजय पोपली को नवांशहर में सीवरेज पाइप लाइन डालने के टेंडरों को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत के तौर पर एक फीसदी कमीशन मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके सहायक सचिव संदीप वत्स को भी जालंधर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को की गई।

ज्ञात हो कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन नंबर 9501200200 की शुरुआत की और पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें वॉट्सऐप के द्वारा साझा करने की अपील की थी, ताकि पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। इस हेल्पलाइन की शुरुआत के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल समेत कई नामी लोगों को भ्रष्टाचार के मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: किशोरी का अपहरण करने वाला युवक गुरुग्राम से गिरफ्तार
Next: एम्मार ग्रुप के सीईओ अमित जैन दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए, पूछताछ के बाद छोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.