Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हुबली हिंसा सुनियोजित साजिश है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : अरागा ज्ञानेंद्र
  • राष्ट्रीय

हुबली हिंसा सुनियोजित साजिश है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : अरागा ज्ञानेंद्र

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

विजयनगर (आरएनएस)।  कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हुबली हिंसा को एक सुनियोजित साजिश करार दिया और कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा तब शुरू हुई थी, जब एक युवक ने व्हाट्सएप पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में कर लिया है। इस सिलसिले में पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चाहे वे किसी भी धर्म के हों, हिंसा में शामिल होने पर किसी को बख्शने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे शुरू में एक सुनियोजित साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा, मुझे मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा से पहले पत्थरों के ढेर जमा किए गए थे। एक पीएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा कि हिंसा की ऐसी ही घटना बेंगलुरु के डी.जे. हल्ली में हुई। पुलिस स्टेशन के सामने भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस वाहनों और यहां तक कि मौजूदा विधायक के घर को भी आग लगा दी। एक युवक द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए जाने के बाद डी.जे. हल्ली में हिंसा भडक़ उठी।
हुबली में कर्फ्यू 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य रिजर्व बलों के साथ सेना समर्थक बलों को बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस ने हिंसा पर काबू पा लिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शहर में स्थिति अभी भी अस्थिर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन और आबकारी के माप में अंतर
Next: चंपावत से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी देंगे इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.