Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एचएसवाईएस जौलीग्रांट के शिक्षकों ने दुर्गम घाटी में लगाया योग शिविर
  • देहरादून

एचएसवाईएस जौलीग्रांट के शिक्षकों ने दुर्गम घाटी में लगाया योग शिविर

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। समुद्र तल से करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) जौलीग्रांट के योग शिक्षकों ने विशेष योग शिविर आयोजित किया। इस शिविर में चमोली के दुर्गम क्षेत्र की उर्गम घाटी में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में संस्थापित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) कॉलेज के योग शिक्षक राहुल बलूनी, डॉ.अंकित शर्मा और विजेंद्र द्विवेदी चमोली की उर्गम घाटी पुहंचे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक रतूड़ी और छात्र-छात्राओं की मांग पर एचएसवाईएस की ओर से विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसएसवाईएस के योग शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को संस्थापक डॉ.स्वामी राम की शिक्षाओं पर आधारित योग दर्शन की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। इसके अतिरिक्त योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के सवालों के संतुष्टपूर्ण जवाब भी दिए। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) के प्रधानाचार्य डॉ.अजय दुबे ने बताया कि कॉलेज की ओर से भविष्य में भी ऐसे योग शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

जब सब हुए पीछे, तो एचएसवाईएस आया आगे
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.दीपक रतूड़ी ने योग शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए योग शिविर की मांग कई शैक्षणिक संस्थानों से की थी। लेकिन, अति दुर्गम होने की वजह से सभी ने इंकार कर दिया। ऐसे में जब हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) जौलीग्रांट से छात्र-छात्राओं के लिए योग शिविर आयोजित करने की मांग की तो, बिना देरी किए एचएसवाईएस हामी भर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता रोड में कृष्णा पैलेस के पीछे सीवर से परेशान हैं लोग
Next: सिपाही की पत्नी के बैग से जेवरात और कैश चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.