Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाउसिंग सोसाईटियों के चालान से पहले अपनी व्यवस्था सुधारे नगर निगम
  • देहरादून

हाउसिंग सोसाईटियों के चालान से पहले अपनी व्यवस्था सुधारे नगर निगम

RNS INDIA NEWS 31/05/2023
rns featured image new

देहरादून। जैविक अजैविक कूड़े का विधिवत निस्तारण नहीं करने पर नगर निगम की टीमों ने शहरभर में बल्क वेस्ट जनरेट करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। चालान जमा नहीं करने पर आरसी काटी गई। दून रेजीडेंट्स वेलफेयर फ्रंट और अन्य हाउसिंग सोसायटियों के पदाधिकारियों ने बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त मनुज गोयल से मुलाकात इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि चालान की कार्रवाई करने से निगम अपनी व्यवस्था में सुधार करे। दून रेजीडेंट्स वेलफेयर फ्रंट के महासचिव देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने कहा कि जैविक कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण देने और जागरूता कार्यक्रमों के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि केवल कागजों पर प्रशिक्षण देने से काम नहीं चलेगा। एनजीओ की टीमों को मौके पर भी आना पड़ेगा। कई वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि लोगों के घरों से कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ रहा। सफाई वाहन रूटों पर निर्धारित चक्कर नहीं लगा रहे। जो लोग सूखा और गीला कूड़ा अलग से दे रहे हैं वह भी मिक्स होकर प्लांट पहुंच रहा है। इसके अलावा भी कई खामियां गिनाते हुए कहा कि निगम की टीमों ने सोसायटी के चौकीदार के नाम पर चालान काट दिया। कई जगह बाहर ही चालान काटकर चस्पा कर दिए। हाउसिंग सोसायटियों के पदाधिकारियों के नाराजगी जताने के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि निगम आरसी निरस्त करवा दी जाएगी, बशर्ते सभी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि यदि पंद्रह दिनों के भीतर बल्क वेस्ट जनरेट करने वालों ने जैविक अजैविक कूड़े का अलग से निस्तारण करने की व्यवस्था नहीं की तो चालान की रकम जमा करनी होगी। सतवीर सिंह, विशाल साहनी, मनीष सेठी, अमरदीप सिंह आनंद, डीके शर्मा, महिंदर कुमार, आरके अग्रवाल आदि ने कहा कि स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी रोजाना सफाई वाहनों की मॉनीटरिंग करे। तभी समस्त घरों से कूड़े का उठान हो पाएगा और सफाई व्यवस्था में सुधार हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट में पुलिस ने राजस्व व पीडब्लूडी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर देघाट बाजार में हटाया अतिक्रमण
Next: पत्नी की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पति पर केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.