Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले 10 हजार भवन चिह्नित, लगेगा चार गुना जुर्माना
  • देहरादून

हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले 10 हजार भवन चिह्नित, लगेगा चार गुना जुर्माना

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम से अनुबंधित निजी कंपनी ने आठ वार्डों में ऐसे दस हजार भवनों को चिन्हित किया है। जिन्होंने स्वकर निर्धारण प्रणाली के तहत 2014 से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। कर अनुभाग के मुताबिक इन भवन मालिकों को अब चार गुना हाउस टैक्स जुर्माने की रकम के साथ जमा करना पड़ सकता है। निगम की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। कर अनुभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मपुरी, विजयपार्क, गोविंदगढ़, नेहरू कालोनी, बद्रीश कालोनी, किशननगर, जाखन आदि वार्डों में 9433 ऐसे भवन चिन्हित किए गए हैं। जिन्होंने एक बार भी निगम के खाते में टैक्स जमा नहीं किया। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि इन सभी भवन मालिकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं हुआ तो चार गुना टैक्स जुर्माने की राशि के साथ जमा करना होगा। इससे पहले बीते दिनों 2200 भवन मालिकों को नोटिस जारी हुए थे। उन्होंने बताया कि भवन मालिक घर बैठे ऑनलाइन अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। जल्द शेष वार्डों में टैक्स नहीं देने वाले भवनों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। उधर जीआईएस मैपिंग का काम लेने वाली कंपनी टाइमलाइन पूरी होने के बावजूद 100 में से महज 40 वार्डों में जीआईएस मैपिंग का काम पूरा कर पाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैफई में आज होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार
Next: राफ्टिंग के दौरान राफ्ट पलटने से कोलकाता के पर्यटक की मौत, 7 पर्यटकों को सकुशल बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.