Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होटल में घुसकर डकैती-मारपीट का आरोप, 50 पर केस
  • हरिद्वार

होटल में घुसकर डकैती-मारपीट का आरोप, 50 पर केस

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार के एक होटल में डकैती, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक, अनमोल वशिष्ठ की शिकायत में बताया गया कि उनकी मां शालिनी वशिष्ठ होटल ‘अगस्त्य इन’ की मालकिन हैं। इस संपत्ति को लेकर सिविल जज (एसडी) का कब्जा संरक्षण आदेश 12 अगस्त 2024 से प्रभावी है। हाईकोर्ट ने छह नवंबर 2025 को कब्जा और स्वामित्व को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे आरोपी संजय प्रधान, रश्मि प्रधान, कार्तिकय प्रधान उर्फ कार्तिक, ध्रुव प्रधान, इंदु प्रधान उर्फ अमरेश, प्रदीप प्रधान, देवाशीष उर्फ देव प्रधान, हर्षित प्रधान, इसरार अहमद, राज सिंह, आशीष प्रधान, आदित्य प्रधान सहित करीब 50 लोग लाठी-डंडे, तलवार और पिस्टल से लैस होकर होटल परिसर में घुस आए। आरोपियों ने कई कमरों के ताले तोड़े, गेट काटे और नकदी, आभूषण, पुश्तैनी बही-खाते और कीमती सामान लूट लिया। सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और डीवीआर भी तलाशी। इस दौरान पीड़ित, उनकी मां और होटल मैनेजर से मारपीट की गई। अनमोल वशिष्ठ का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद है और एक संदिग्ध वाहन का नंबर भी स्पष्ट दिखाई देता है। इससे पहले जून 2024 में भी इसी संपत्ति पर हमले को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस माह होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक
Next: थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.