Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाले के दोषियों को कठोर सजा दे सरकार
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाले के दोषियों को कठोर सजा दे सरकार

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। युवा न्यास संघर्ष समिति का कोयलघाटी में धरना 11वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने और भर्ती घोटालों के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। रविवार को कोयलघाटी में युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। आंदोलनकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि धरने को 11 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा अभी तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। कहा कि शासन प्रशासन इस धरने को हल्के में ले रहा है। कहा कि अभी तो यह धरना गांधीवादी तरीके से चला रहा है, लेकिन अगर जल्द ही शासन प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो यह धरना उग्र रूप धारण कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। समिति संयोजक अरविंद हटवाल ने कहा कि अगर सरकार द्वारा जल्द अंकिता भंडारी को न्याय और भर्ती घोटाले के दोषियों को कठोर सजा नहीं देगी तो, मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने दिया जाएगा। समिति सदस्य प्रवीण जाटव ने कहा कि सरकार की चुप्पी से स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही हैं। जोकि निंदनीय है। सरकार को शीघ्र ही वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी विमला बहुगुणा, विनोद रतूड़ी, आशुतोष डंगवाल, उमंग देवरानी, लक्ष्मी कठैत, विमला देवी, सरुप देवी, रामेश्वरी चौहान, जन्म देवी रावत, तिरशा तिवाड़ी, जया डोभाल, सर्वेश्वरी कठैत, गुड्डी डबराल, सरोजनी रावत, सरोजनी थपलियाल, भगवती देवी चमोली, हेमा रावत, प्रवीण जाटव, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, जयेन्द्र रमोला, धर्मेन्द्र गुलियाल, प्रह्लाद, दीपक रतूड़ी, देवी प्रसाद व्यास, जुगल किशोर बहुगुणा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, मनोज कोठियाल, विक्रम भंडारी, कर्ण सिंह पंवार, अमरदीप नेगी, आदित्य झा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूर्य ग्रहण के चलते 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व
Next: ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.