Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हूटर लगाकर दौड़ रही लखनऊ की एसयूवी कार का चालान
  • नैनीताल

हूटर लगाकर दौड़ रही लखनऊ की एसयूवी कार का चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। नैनीताल घूमकर एसयूवी कार में हूटर लगाकर लखनऊ लौट रहे भाजपा नेता की कार से पुलिस ने हूटर उतरवाकर एक हजार का चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने भविष्य में हूटर का प्रयोग न करने की चेतावनी दी।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया शुक्रवार को हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही लखनऊ नंबर की एक्सयूवी कार जगह-जगह पर हूटर बजाकर वाहनों को ओवरटेक कर रही थी। पुलिस ने कार को कोतवाली के सामने रोक दिया। इस दौरान कार सवारों ने रौब गांठते हुए अपने को लखनऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए कहा वह नैनीताल घूमकर लखनऊ लौट रहे हैं। पुलिस ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक पूछताछ व तलाशी अभियान चलाने के बाद उनकी एक न सुनते हुए मिस्त्री बुलाकर कार से हूटर उतरवाने के साथ एक हजार का चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने भविष्य में हूटर का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंबोज ने बताया कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निजी वाहनों में हूटर लगाना और उसे बजाना गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर वाहन का चालान या सीज भी की जा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक के साथ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक कस्तूरबानंद जोशी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14.81 लाख से अधिक यात्रियों ने किए बदरी-केदार के दर्शन
Next: अग्निपथ योजना अमेरिका, ब्रिटेन, रूस की सेनाओं की तर्ज पर: भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.