Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण
  • टिहरी

होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए नक्शा पास करना अनिवार्य कर दिया है। अब बिना स्वीकृत नक्शे के कोई भी व्यक्ति होमस्टे का संचालन नहीं कर सकेगा। नए नियमों के तहत हाईवे से सटे क्षेत्रों में बनने वाले होमस्टे के नक्शे को जिला विकास प्राधिकरण से स्वीकृति लेनी होगी जबकि आंतरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत नक्शा पास करेगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को संबंधित विभाग में आवेदन करना अनिवार्य होगा। जिले में वर्तमान समय में करीब 630 होमस्टे पंजीकृत हैं जो पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है।

630 लोग अपने होम स्टे का पंजीकरण करा चुके: खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे लोगों की आर्थिक बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। पर्यटन विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 24 नए होमस्टे का लक्ष्य दिया गया था जिसे पूरा कर लिया गया है। वहीं, 12 नए आवेदनों की प्रक्रिया अभी बैंक स्तर पर लंबित है। होमस्टे योजना के तहत सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। इच्छुक लोग बैंक से अधिकतम 30 लाख तक का ऋण ले सकते हैं। इसके लिए होमस्टे में न्यूनतम छह कमरे और 24 बेड की व्यवस्था होना अनिवार्य है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 630 लोग अपने होम स्टे का पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें लगभग 120 महिलाएं भी शामिल हैं। स्वरोजगार के लिए होमस्टे योजना की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। पर्वतीय क्षेत्रों में आ रहे पर्यटकों को भी होमस्टे पसंद आ रहे हैं। अब नए नियमों के तहत पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए नक्शा पास करना अनिवार्य कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी के विद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए बजट जारी
Next: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.