Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली महोत्सव के दूसरे दिन बिखरे देवभूमि के सांस्कृतिक रंग
  • अल्मोड़ा

होली महोत्सव के दूसरे दिन बिखरे देवभूमि के सांस्कृतिक रंग

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने देवभूमि की विभिन्न सांस्कृतिक छटाओं को अपने अभिनय से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। देवभूमि की ऐतिहासिक नंदा राजजात यात्रा को प्रदर्शित कर कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी। भातखंडे संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने शिव स्तुति से संस्कृति के साथ साथ भक्ति को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिनका परिणाम कल आएगा। इन प्रतियोगिताओं में कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता, पुरुषों की खड़ी होली की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पुरुषों की खड़ी होली में खत्याड़ी, सरसों, चीनाखान एवं सालम समिति के होलियारों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत पर आधारित राधा कृष्ण होली, पाटिया गांव की पारंपरिक लखिया – लखियाणी पर आधारित खड़ी होली का भी आयोजन हुआ। चर्चित कवि हर्ष काफ़र द्वारा भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को आह्लादित किया। पहाड़ी संस्कृति से सरोबार कार्यक्रम में फूलों की होली का भी आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम में सभी ने मतदाता जागरूकता के तहत मतदाता शपथ भी ली तथा स्वस्थ एवं सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान की प्रतिज्ञा ली। मल्ला महल परिसर में हस्तशील उत्पाद, स्थानीय खाद्य उत्पाद के विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय एवं नीरज पांगती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए: सीएम
Next: महेश नयाल बने अल्मोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.