Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होली को लेकर आपातकालीन सेवा 108 प्रबंधन ने कमर कसी
  • देहरादून

होली को लेकर आपातकालीन सेवा 108 प्रबंधन ने कमर कसी

RNS INDIA NEWS 28/03/2021
rns featured image new

देहरादून। होली को देखते हुए आपातकालीन सेवा 108 प्रबंधन ने भी कमर कस ली है। सेवा के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनिल शर्मा ने देहरादून मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि होली के दिन 108 एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा जाए। कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहें। होली के दिन संवेदनशील स्थानों पर तैनात एंबुलेंस जाम में न फंसे, इसके लिए व्यापक स्तर पर तकनीक की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर तैनात एंबुलेंस के जाम या टोली में फंसने के मद्देनजर पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा। देहरादून व अन्य मैदानी जिलों में तैनात एंबुलेंस में सुरक्षा कर्मी भी तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आपात स्थिति में मरीज या उनके तीमारदार को किसी तरह की असुविधा न हो और समय से उपचार मिल सके। बताया कि होली के दिन देहरादून में सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा, रेसकोर्स में मुख्य चौराहों पर एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। 108 के देहरादून मुख्यालय के साथ ही सभी जिलों में कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पिछले वर्ष होली के दौरान नौ से 11 मार्च के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा रोड एक्सीडेंट की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण इस बार अधिक सर्तकता बरती जा रही है। इसके साथ ही इस दौरान 108 सेवा के सेंट्रल कॉल सेंटर में अधिक कॉल आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टेक्नीकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिलों में 108 आपातकालीन सेवा की ओर से मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। मोबाइल टीमें संबंधित जिलों में होली के दौरान सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक मुख्य रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल के साथ-साथ अन्य जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी आकलन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 366 संक्रमित मिले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.