Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एचआईवी पीड़ितों के लिए अल्मोड़ा सहित इन अस्पतालों में खुलेंगे एआरटी सेंटर
  • अल्मोड़ा
  • चमोली
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • पौड़ी

एचआईवी पीड़ितों के लिए अल्मोड़ा सहित इन अस्पतालों में खुलेंगे एआरटी सेंटर

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में एचआईवी पीड़ितों को अब दवा के लिए हल्द्वानी, देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में एआरटी सेंटर खोल दिए हैं। एचआईवी मरीजों को अब नजदीक के अस्पतालों में ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर खुलने जा रहे हैं। अस्पतालों में एआरटी सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। इन केंद्रों पर एचआईवी पाजीटिव मरीजों को दवाएं मिल सकेंगी। बताया उप जिला अस्पताल टनकपुर के निरीक्षण में सामने आया था कि इलाके के 50 से 60 एचआईवी पॉजीटिव मरीजों को दवाओं के लिए एआरटी केंद्र हल्द्वानी जाना पड़ता है। इस पर उन्होंने आदेश दिए कि एआरटी को स्थानीय अस्पताल से लिंक किया जाए। विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। टनकपुर में एआरटी सेंटर बनने के बाद अब यहां के मरीजों को हल्द्वानी नहीं जाना होगा। एआरटी सेंटर में सभी एचआईवी पाजीटिव मरीजों को निशुल्क दवाएं मिलती हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में एआरटी केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इससे श्रीनगर में 200 और कर्णप्रयाग में 150 लोगों को लाभ मिलेगा। निशुल्क दवाई, नियमित जांच, परामर्श और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में भी एआरटी केन्द्र की स्थापना होगी। यहां 300 मरीजों को लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तर पुस्तिकाओं का पुन: मुल्यांकन किया जाए
Next: सुरक्षा गार्ड की नौकरी के नाम पर आठ हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.