Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स ने 300 से ज्यादा अंकों की छलांग के साथ ओपनिंग शुरू की। बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौटे। जबकि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से सेबी पर लगाए गए आरोप के बाद यह दावा किया जा रहा था कि घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि दावे के अनुसार घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ शुरू तो हुआ लेकिन इसने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली और उसने संभलते हुए 300 से ज्यादा अंक की वृद्धि दर्ज कर ली।
इसके बाद बाजार विशेषज्ञों ने भी कहना शुरू कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय शोध कंपनी के नकारात्मक रिपोर्ट के बाद भी घरेलू शेयर बाजार ने इस रिपोर्ट के दावे को खारिज कर दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी में जारी तेजी ने बाजार का रूख बता दिया। जबकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई थी कि देशभर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं। जैसे, सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? उन्होंने यह इल्जाम भी लगाया था कि सेबी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से लगता है कि संस्था की शुचिता के साथ गंभीर समझौता हुआ है, ऐसे में क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले पर फिर स्वत: संज्ञान लेगा।
राहुल गांधी ने इसके साथ ही कहा था कि देश भर के लोगों ने अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को बाजार में निवेश किया है। ऐसे में इस रिपोर्ट के बाद उनका निवेश रिस्क जोन में पहुंच गया है।
लेकिन, जिस तरह से आज ओपनिंग के बाद से बाजार का रूख नजर आ रहा है उससे तो साफ पता चलता है कि यह बाजार की सामान्य प्रक्रिया है। क्योंकि शेयर बाजार इतनी गिरावट या उछाल के साथ तो हर रोज खुलता या बंद होता है। इस रिपोर्ट का भारतीय बाजार पर ना तो कोई असर नजर आ रहा है और ना ही निवेशकों का विश्वास घरेलू शेयर बाजार को लेकर डिगा है। ऐसे में यह रिपोर्ट स्वत: खारिज हो जा रही है।
ऐसे में राहुल गांधी के भारतीय शेयर बाजार को लेकर रिपोर्ट के बाद किए गए दावों पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि सेंसेक्स सकारात्मक रूख के साथ शुरू हुआ है और 300 अंक ऊपर है। यह भारतीय निवेशकों द्वारा राहुल गांधी और उनके सहयोगी हिंडनबर्ग को करारा तमाचा है। राहुल गांधी ने यह डर फैलाया कि शेयर बाजार में निवेश किया गया भारतीयों का पैसा खतरे में है, बाजार ढह जाएगा। उन्होंने बाजार को गिराने के लिए ऐसा किया। उन्होंने हिंडनबर्ग एजेंडा चलाने के लिए भुगतान भी किया। निवेशकों ने रिपोर्ट देखी और कुछ नहीं पाया, वे जानते हैं कि हिंडनबर्ग भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहा है, जिसका समर्थन केवल राहुल गांधी कर रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय शेयर बाजार पर हमला करने की पुरजोर कोशिश की। उन्होंने सोचा कि सोमवार को बाजार गिर जाएगा और उनके पास मोदी सरकार पर हमला करने का एक और मौका होगा। उन्होंने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर ट्वीट करने के लिए कई खातों को ?5,000/- की पेशकश भी की, लेकिन, भारतीय शेयर बाजार ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, राहुल गांधी द्वारा सेंसेक्स को नुकसान पहुंचाने और भारत में मध्यम वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंचाने और भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की आर्थिक साजिश विफल हो गई है। अभी तक बाजार स्थिर है, राहुल गांधी के देर शाम आए इस बयान को भारत ने खारिज कर दिया है।
वहीं एक अन्य यूजर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, बधाई हो राहुल गांधी भारतीयों से ‘प्रामाणिक’ हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर भारतीय शेयर बाजारों का बहिष्कार करने के लिए कहने के लिए। लोगों ने आपकी बात सुनी और इस तरह प्रतिक्रिया दी। आप एक सच्चे ‘नेता’ हैं। सेंसेक्स 192.20 अंक या 0.24त्न बढक़र 79,898.11 पर और निफ्टी 41.60 अंक या 0.17त्न बढक़र 24,409.10 पर नजर आ रहा है।
वहीं एक और यूजर ने लिखा हैलो, राहुल गांधी देखो देखो ना आज का स्टॉक मार्केट कैसे भाग रहा है, हिंडनबर्ग का प्रोपेगेंडा आपका पूरी तरह ही फेल हो गया। 5000 रुपए देकर ट्वीट करवाने का कोई फायदा नहीं हुआ, सारा पैसा आपका बर्बाद हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से लूटपाट कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: भाजयुमो ने लमगड़ा में निकाली तिरंगा पदयात्रा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.