Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है। सोलन की एसआईयू टीम ने गश्त व गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों से 28.55 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडी/पीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला बड़ोग में सामने आया। रात को सोलन पुलिस की एसआईयू टीम बड़ोग में गश्त कर रही थी। तभी एक युवक सड़क किनारे सुनसान स्थान पर बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसके पास एक बैग भी था। टीम ने युवक से पूछताछ की और वहां बैठने का कारण पूछा। जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने शकके आदार पर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 20.04 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोलन के धोबीघाट में किराए के कमरे में रहने वाले 22 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

दूसरा मामला सोलन के वार्ड नंबर 7 के धोबीघाट का है। सोलन एसआईयू टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि धोबीघाट में युवक नशे का कारोबार व सेवन करता है। टीम ने तुरन्त सूचना पर संज्ञान लेते हुए धोबीघाट में एक किराए के कमरे में दबिश दी। जहा पर दो युवक मौजूद थे। एसआईयू की टीम ने युवकों से पूछताछ की ओर कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 8.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड नम्बर 7 के धोबीघाट में किराए के कमरे में रहने वाले 24 वर्षीय विपिन और उसका दोस्त धोबीघाट निवासी युवक 21 वर्षीय शुभम ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडी/पीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाही की जा रही है। दोनों मामलों की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वियतनाम में कोरोना फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति को 5 साल की जेल, क्वारंटीन नियम तोड़ा
Next: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, बर्फवारी के बाद बदला मौसम का मिजाज……

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.