Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ठंड से राहत मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार से पांच दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों को बर्फबारी के बिना नए साल का जश्न मनाना होगा। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम साफ रहा।  मौसम विभाग ने आगामी दो जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला।

अब नए साल का जश्न भी बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है। इन दिनों शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कुल्लू, मनाली और चंबा आदि में बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक देश के विभिन्न राज्यों से उमड़े हुए हैं। हर साल पर्यटक विंटर सीजन में बर्फबारी के नजारे देखने के लिए आते हैं। लेकिन, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तो सैलानियों को नए साल का जश्न बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है। उधर, मौसम साफ रहने से तापमान में बढोतरी की उम्मीद है जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 

केलांग में माइनस 10.3, कल्पा माइनस 4.5, मनाली माइनस 1.2, डलहौजी  माइनस1.0, चंबा 2.3, धर्मशाला 8.5, कांगड़ा 4.4, पालमपुर 3.5, भुंतर 1.5, मंडी 3.1, हमीरपुर 3.7, ऊना 4.4, बिलासपुर 4.0, शिमला 2.8, सोलन 6.0 और नाहन का न्यूनतम  तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

केलांग का माइनस1.7, कल्पा 4.8, चंबा 14.9, डलहौजी 3.1, धर्मशाला 18.0, कांगड़ा 20.0, भुंतर 17.3, हमीरपुर 20.4, ऊना 23.2, सुंदरनगर 19.35, बिलासपुर 21.5, शिमला 11.8 और नाहन में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल के कॉलेजों में एक जनवरी से छुट्टियां, शेड्यूल जारी
Next: भूकंप: हिमाचल के कुल्लू में डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर 2.3 रही तीव्रता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.