Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश में सर्दी का पहला हिमपात, पर्यटकों की बांछें खिली
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का पहला हिमपात, पर्यटकों की बांछें खिली

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी हुई। पलचान, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। मनाली में भी फाहे गिरे हैं।

इससे पहले, रविवार शाम राजधानी शिमला में बारिश और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिन भर राजधानी सहित जिले भर में मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। इससे पहले नारकंडा की हाटू पीक पर इस सीजन में हल्की बर्फबारी हो चुकी है।

बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। स्टर्लिंग रिजॉर्ट गलू न्यू कुफरी के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा और कैंप हिमालयन यो नारकंडा के संचालक सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी। लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग समेत ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। मनाली और चंबा में झमाझम बारिश हुई है। ताजा बर्फबारी की वजह से एचआरटीसी केलांग डिपो ने कुल्लू और मनाली के लिए केलांग और उदयपुर से चलने वाली बसों को बंद कर दिया है। कुल्लू में अटल टनल रोहतांग के आसपास फिसलन की वजह से बस सेवा बंद की गई है।

पर्यटकों को भी सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा है। रविवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, कोससर, सिस्सू, साच पास, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, दारचा, जिस्पा, छिका, रारिक, रंगयोग, बरयोग योचे और चंद्रा घाटी के तमाम इलाकों में बर्फबारी हुई है।

  कुफरी-नारकंडा और कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में देखने लायक हैं नजारे

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली, सोलंगनाला, फातरू, कोठी, गुलाबा, पलचान तथा जलोड़ी दर्रा में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कुल्लू जिले के कई इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सफेद चांदी से लकदक हुए घाटी के स्नो प्वाइंटों से चार माह से सुस्त चल रहे कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

मनाली, सोलंगनाला, फातरू, कोठी, गुलाबा, पलचान तथा जलोड़ी दर्रा में सीजन की पहली बर्फबारी। – फोटो : संवाद

स्टर्लिंग रिजॉर्ट गलू न्यू कुफरी के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा और कैंप हिमालयन यो नारकंडा के संचालक सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

चंबा जिले की चुराह की टेपा पंचायत में बर्फबारी से बिजली-यातायात व्यवस्था ठप हो गई है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी होने से किसानों-बागवानों में खुशी की लहर है।

काफी समय से चल रहे सूखे की मार से अब किसानों को निजात मिली है। ताजा बर्फबारी और बारिश से सेब सहित गुठलीदार फलों के पेड़ों को संजीवनी मिली है।

सिरमौर जिले के चूड़धार में भी ताजा हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जनजातीय जिला किन्नौर और आउटर सिराज के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: मंडी से धर्मशाला और कुल्लू के लिए आज से सस्ती हेली टैक्सी सेवा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.