Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल के हाइड्रो प्रोजेक्ट से दूसरे फेज में भी रिसाव, सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनी से है कनेक्शन
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हाइड्रो प्रोजेक्ट से दूसरे फेज में भी रिसाव, सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनी से है कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 14/05/2024
rns featured image new

कांगड़ा (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 25 मेगावॉट की लंबाडग हाइड्रोइलेक्ट्रिक (पनबिजली) परियोजना लीकेज को लेकर विवादों में आ गई है। जिसके बाद विशेषज्ञों ने इलाके में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल इस प्रोजेक्ट से परीक्षण के दौरान एकबार फिर लीकेज हुआ है। हाल ही में हुए पेनस्टॉक लीकेज के बाद मुलथान गांव में तबाही मच गई और लोगों की सम्पत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। पानी के रिसाव से घरों, दुकानों और सड़कों पर मलबा और पानी भर गया।
10 मई को हुए इस लीकेज के बाद हिमधारा एन्वायरमेंट रिसर्च और एक्शन कलेक्विट संस्था की तीन सदस्यीय टीम बीते शनिवार को क्षेत्र में पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने इलाके में हुए नुकसान के बारे में जायजा लिया और लोगों से पूछताछ करते हुए उनके बयान लिए। टीम ने 25 मेगावाट और उससे अधिक क्षमता की नई परियोजनाओं पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की।
टीम ने पाया कि पनबिजली परियोजना के लीक हो रहे पेनस्टॉक से निकलने वाले गंदे पानी ने गांव के लगभग 80 परिवारों को प्रभावित किया है। टीम ने कहा कि परियोजना अधिकारियों के इस दावे के बावजूद कि जलाशय पूरी तरह से सूख गया है, पानी का रिसाव जारी है। फोरबे के नीचे प्रेशर शाफ्ट और पेनस्टॉक के पास से पानी रिस रहा है।
लंबाडग नदी पर चल रहा यह प्रोजेक्ट, ब्यास नदी और उसकी सहायक नदियों पर विभिन्न चरणों में जारी 40 परियोजनाओं में से एक है। इनमें से 19 परियोजनाएं 25 मेगावॉट या उससे ज्यादा क्षमता वाली हैं, जिनमें महत्वपूर्ण भूमिगत और सतही उत्खनन किया जा रहा है। टीम ने राज्य में चल रही सभी जलविद्युत और मेगा परियोजनाओं की सुरक्षा ऑडिट की सिफारिश भी की। इस परियोजना का निर्माण मेघा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले यहां परीक्षण स्टेज के दौरान भी रिसाव हुआ था। हालांकि, उस वक्त पानी की मात्रा ज्यादा नहीं थी और तब लोगों को आश्वासन दिया गया था कि सभी सुरक्षा उपाय किए जाने के बाद ही परियोजना चालू होगी। बता दें कि 10 मई को हुए लीकेज के बाद मुल्थान बाजार का लगभग 300 मीटर का इलाका और लगभग 4 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई। टीम ने पाया कि प्रभावित क्षेत्र में बनी हुई बिल्डिंगों की नींव और निचली मंजिलें 6 फीट तक गंदगी से ढकी हुई हैं। इस प्रोजेक्ट को बना रही मेघा इंजीयरिंग वही कंपनी है जो इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने के मामले में दूसरे नंबर पर रही थी। हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनावी बॉण्ड लेने वाली कम्पनियों के नाम का खुलासा हुआ था तो मेघा इंजीनियरिंग बॉण्ड लेने वाली टॉप 10 कंपनियों की ल‍िस्‍ट में दूसरे नंबर पर थी। इसने एसबीआई से कुल 966 करोड़ रुपए के बॉण्ड खरीदे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में सो रहा था 5 महीने का बच्चा, कुत्ते ने काट-काटकर ले ली जान; गुस्साए लोगों ने उसे भी मार डाला
Next: सेना व पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को दी जा रही निशुल्क ट्रेनिंग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.