Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर में हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर तनाव, भडक़ाऊ पोस्ट शेयर करने वाले पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
  • राष्ट्रीय

कश्मीर में हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर तनाव, भडक़ाऊ पोस्ट शेयर करने वाले पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भडक़े विरोध प्रदर्शनों के बीच साइबर स्पेस में भी तनाव बढ़ रहा है। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी भडक़ाऊ पोस्ट को न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे के उद्देश्य से भडक़ाऊ पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
हिज्बुल्लाह चीफ की मौत की खबर के बाद श्रीनगर और बडगाम में शिया बहुल इलाकों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारी सडक़ों पर उतरकर विवादित नारे लगा रहे हैं। इसी बीच, कुछ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर प्रदर्शन को और बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 30 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.